जयपुर | आधुनिकता की दौड़ में प्रदेश में योग के महत्व व योग को जन मानस तक पहुंचाने के लिए वर्ष 1974 में राजस्थान स्वास्थ्य योग परिषद की स्थापना की। आर.डी. बाहेती ने हास्य को जीवन में अनिवार्य बनाने के लिए उसके वैज्ञानिक पहलुओं का अध्ययन किया और वर्ष 1970 में देश का पहला हास्य क्लब बनाया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और शादी-विवाहों में फिचूलखर्ची रोकने के लिए बाहेती ने 1975 में पहला सामूहिक विवाह का आयोजन किया। जनकल्याण के कार्यों में सहभागिता निभाने वाले आर.डी. बाहेती ने अपना 90वां जन्मदिन असहायों की सेवा, दान-पुण्य व धार्मिक अनुष्ठान करके मनाया। शहर की अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने उनका अभिनंदन कर शतायु होने की कामना की।


