हिमाचल BJP ने IT सेल की टीम बनाई:6 सह संयोजक, 14 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए; जयराम-बिंदल ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आईटी की नई टीम बना दी है। प्रदेश संयोजक अनिल ड़ड़वाल ने सह- संयोजक एवं कार्यसमिति सदस्य के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 6 प्रदेश सह संयोजक और 14 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए हैं। जग सिंह ठाकुर, आशीष शर्मा, निखिल ठाकुर, विजय जरयाल, आदित्य गौतम और अभिषेक चौहान को प्रदेश सह- संयोजक बनाया गया है। गौरव धीमान, कमलेश कुमार, विनीत बहल, अरुण वर्मा, अरुष गुप्ता, राजेश कुमार ठाकुर, अजीत सिंह कैथ, मनसा राम भंगालिया, अर्जुन सिंह बिजलवान, मुकेश भारद्वाज, गौरव धीमान, अजय ठाकुर, अमन डोगरा और मोंटी राणा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। जयराम-बिंदल ने दी बधाई अनिल उड्डवाल ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पूरी टीम को बधाई दी है। बता दें कि, बीजेपी ने बीते साल 16 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने के बाद नई कार्यकारिणी बना ली है। इसी कड़ी में आईटी संयोजक की तैनाती पहले कर दी गई थी। अब आईटी संयोजक ने पार्टी की मंजूरी के बाद अपनी टीम बना ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *