शिमला के भीमा काली मंदिर में विशेष पूजा:अष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, सुख-समृद्धि की कामना की

शिमला जिले की रामपुर के सराहन स्थित मां भीमा काली मंदिर में अष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। भीमा काली मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में पंडितों ने वेद मंत्रों के बीच धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं। भक्तों ने माता रानी को चुनरी, नारियल और फूल अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भंडारे का आयोजन पूजा के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे पूरे माहौल में भक्ति और समर्पण का भाव दिखाई दिया।अष्टमी पर्व पर सराहन के अलावा शिमला, किन्नौर, सोलन और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों का मानना था कि मां भीमा काली के दरबार में अष्टमी पर विशेष दर्शन का महत्व है और यहां हर मनोकामना पूरी होती है। दिनभर मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि गूंजती रही। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *