शिमला जिले की रामपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 3 युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। डीएसपी नरेश शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से नशे की सप्लाई चेन और स्रोत का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नाकेबंदी के दौरान वाहन से 2.590 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने बाज़ीर बावड़ी लिंक रोड पर नाकेबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 2.590 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने वाहन सवार तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवकों की पहचान जय पाल (29), अविनाश (27) और विकास (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ में जुट गई है।


