कुल्लू DC ऑफिस को उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट:दिल्ली से पकड़कर लाई पुलिस, तमिलनाडु, पुडुचेरी और हैदराबाद में भी धमकियां भेजने का आरोप

कुल्लू के उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। युवक पर अन्य राज्यों में भी इसी तरह की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने जांच में बलजीत नगर, नई दिल्ली निवासी नितिन शर्मा की पहचान संदिग्ध के रूप में की। नितिन शर्मा पर तमिलनाडु, पुडुचेरी और हैदराबाद में भी इसी तरह की धमकियां भेजने का आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी नितिन शर्मा को इससे पहले अगस्त 2025 में मैसूर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ईमेल से माध्यम से बम ब्लास्ट की धमकी दी कुल्लू पुलिस के अनुसार, जिला उपायुक्त कार्यालय को 2 मई 2025 को ईमेल के माध्यम से बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने मैंगलोर और बैंगलोर से दो मोबाइल फोन जब्त किए। छानबीन में पता चला कि अपराध में इस्तेमाल किया गया फोन कर्नाटक के मेडिकेरी से चुराया गया था। आरोपी 5 दिन के रिमांड पर एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया कि आरोपी नितिन शर्मा को मैसूर पुलिस से जांच के लिए कुल्लू लाया गया है। पुलिस टीम ने उसकी 5 दिन की पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त कर ली है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। एसपी ने कहा कि मामले में आरोपी के अंतरराज्यीय संबंधों की बारीकी से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *