फाजिल्का की अनाज मंडी में 2500 क्विंटल धान की आमद:मार्किट कमेटी सचिव बोले- किसान की फसल को काट लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

फाजिल्का की अनाज मंडी में 2500 क्विंटल धान की फसल की आमद हो चुकी है। ऐसे में प्राइवेट स्तर पर 3189 रुपए अधिक भाव पर धान की फसल बिकी है। मार्किट कमेटी के सचिव मनदीप कमरा ने मंडी प्रबंधक अधिकारियों और खरीद एजेंसी इंस्पेक्टरों को सख्त हिदायतें जारी की है। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिव मनदीप कमरा ने बताया कि अनाज मंडी में किसानों की फसल को लेकर हर तरह के प्रबंध किए जा चुके है। अब तक 1509 और 1692 किस्म की धान की फसल की 2500 क्विंटल आमद हो चुकी है। जिसकी बोली प्राइवेट स्तर पर चल रही है। धान की परमल फसल की सरकारी खरीद भी जारी मार्किट कमेटी सचिव ने बताया कि अब तक 3189 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अधिक भाव पर धान की फसल की बोली हुई है। जबकि धान की परमल फसल की सरकारी खरीद भी जारी है। जो अभी तक 250 क्विंटल फसल की आमद मंडी में हुई है। उन्होंने मंडी के आढ़तियों और एजेंसी के इंस्पेक्टरों से कहा कि अगर किसी किसान की फसल पर कोई काट लगाई गई तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसानों से सूखी फसल मंडी में लाने की अपील सचिव ने बताया कि अनाज मंडी के मेन गेटों पर चेक पोस्ट बना दी गई है। जहां पर मंडी में फसल लेकर आने वाली ट्रैक्टर ट्राली को रोककर पहले फसल की नमी चैक की जा रही है। फिर ही फसल को मंडी में दाखिल होने दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए सूखी फसल मंडी में लाने की अपील की है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *