नक्सल प्रभावित इलाके से 3 फेरीवाले लापता:बीजापुर में परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका; आधिकारिक पुष्टि नहीं

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों से तीन फेरीवाले लापता हो गए हैं। ये फेरीवाले उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और गांव-गांव जाकर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचते थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने इनका अपहरण कर लिया है। लगभग 45 दिन पहले अल्ताप और शोएब नाम के दो फेरीवाले बासागुड़ा इलाके के पूसबाका से लापता हो गए। वहीं, एक अन्य फेरीवाला इमरान मद्देड़ क्षेत्र से गायब हुआ है। हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अपहरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भोपालपटनम में मामला दर्ज हुआ है परिजनों और उनके साथियों का कहना है कि उन्हें संदेह है कि नक्सलियों ने किसी शक के आधार पर उनका अपहरण किया होगा। एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है और ये खबरें मीडिया के माध्यम से सामने आ रही हैं। बीजापुर एसपी ने कहा की इमरान अगस्त से लापता है। 11 सितंबर को भोपालपटनम में गुमशुदगी दर्ज की गई है। उत्तरप्रदेश के बागपत का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *