कोंडागांव में युवा कांग्रेस का बिजली बिल वृद्धि पर प्रदर्शन:बिल जलाए-जमकर नारेबाजी की, बोले- भाजपा सरकार में 10 गुना तक बढ़ोतरी हुई

कोंडागांव में युवा कांग्रेस ने बिजली बिलों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय पहुंचकर बिजली बिल जलाए और जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीराम नेताम ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, बिजली बिलों की दरों में चार से 10 गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली बिल आधे आते थे, लेकिन वर्तमान साय सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। उग्र आंदोलन की दी चेतावनी श्रीराम नेताम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस वृद्धि की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली बिलों की दरें कम नहीं की गईं, तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस ‘बिजली बिल जलाओ’ कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री बाबा खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *