गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विहिप की बैठक:प्रमुख पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान का किया निरीक्षण, बोले-यह समाज को नई दिशा देता है

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार, प्रांत मंत्री विभूतिभूषण पांडे (छत्तीसगढ़) और बिलासपुर विभाग के विशेष संपर्क प्रमुख अभिषेक गौतम शामिल हुए। बैठक की शुरुआत आचार्य पद्धति से हुई और अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार ने कहा कि मर्यादा और संस्कार से ही जीवन की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। वहीं, प्रांत मंत्री विभूतिभूषण पांडे ने स्वच्छता अभियान के निरीक्षण के दौरान कहा कि स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और यह अभियान समाज को नई दिशा देता है। स्वच्छता अभियान का किया निरीक्षण बैठक के बाद पदाधिकारियों ने जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्गा सरोवर, मुक्तिधाम, हाई स्कूल मैदान और गौरेला स्थित ब्रह्मचारी तालाब का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य सहित जिले और प्रखंड के कई पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *