96 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण:शुक्रवारी बाजार में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल को मिला नया भवन, जरवाय मार्ग और हीरापुर चौक में बनेगा ओवरपास

रायपुर पश्चिम विधानसभा के हीरापुर-जरवाय और उससे लगे हुए ग्रामीण विधानसभा के सरोरा चौक में करीब 140 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे। बड़ी आबादी को एक तरफ ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी लोगों के घर तक पहुंचेगी। सोमवार को उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने इन विकास योजनाओं व कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।जरवाय मार्ग (बंगाली होटल के पास) और हीरापुर चौक (रिंग रोड-2) रायपुर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक प्वाइंट माने जाते हैं। यहां से हर दिन हजारों दोपहिया, कार और भारी वाहन गुजरते हैं। दोनों जगहों पर अक्सर घंटों जाम की स्थिति रहती है। इसी समस्या को दूर करने यहां 23.89 करोड़ और 49.40 करोड़ रुपए की लागत से दो ओवरपास बनेंगे। इसी तरह ठक्कर बापा वार्ड (दीक्षा नगर) में 19.60 करोड़ की लागत से पानी पहुंचाने की योजना का भूमिपूजन किया गया। इससे करीब 75 हजार लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। यहां कई सालों से पाइपलाइन और पानी सप्लाई की मांग की जा रही है। प्रमुख काम और योजनाएं निगम के हर वार्ड को 50 लाख कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायपुर नगर निगम को 462 करोड़ और रायपुर पश्चिम को 59 करोड़ के कामों की स्वीकृति दी जा चुकी है। पीएम मोदी की गारंटी को राज्य सरकार जमीन पर उतार रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल ठन-ठन गोपाल रहे। अब विकास की बरसात हो रही है। विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस शासनकाल पर हमला करते हुए कहा कि सालों तक पाइपलाइन पर काम अटका रहा। अब गरीबों के घरों तक पानी पहुंचेगा। महापौर मीनल चौबे ने इसे लोगों की वर्षों पुरानी मांग का समाधान बताया। ग्रामीण क्षेत्र को भी सौगात रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में भी सोमवार को 43.76 करोड़ की योजनाओं का भूमिपूजन हुआ। सरोरा चौक (रिलायंस पेट्रोल पंप के पास) में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ उपस्थित रहे। विधायक मोतीलाल साहू ने कहा, यह मेरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। उपमुख्यमंत्री ने जनता की सालों पुरानी मांगों को गंभीरता से लेते हुए इन कार्यों की स्वीकृति दी है। विधायक सुनील सोनी ने कहा भाजपा सरकार रायपुर के हर क्षेत्र को साथ लेकर चल रही है। ग्रामीण क्षेत्र की अनदेखी अब अतीत की बात है। विकास अब शहर से गांव तक पहुंचेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *