फाजिल्का में एससी कमिशन के मेंबर का दौरा:SC वर्ग के लोगों की समस्याओं का निपटारा, कई कमीशन को भेजी

फाजिल्का के जलालाबाद के सड़ीया गांव में एससी कमिशन के मेंबर गुरप्रीत सिंह ईटावाली में एससी वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कई समस्याओं का निपटारा भी किया गया। कई बड़ी समस्याओं की तारीख डालकर उन्हें कमीशन के पास भेज दिया गया है। गुरप्रीत सिंह ईंटावाली ने बताया कि एससी कमिशन द्वारा उन्हें अपना सदस्य नामजद किया गया है। उन्हें फाजिल्का जिले सहित करीब आठ जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके चलते वह विभिन्न जिलों में पहुंच रहे हैं। एससी वर्ग के लोगों से मुलाकात कर उन्हें जो भी समस्याएं है उन्हें सुना जा रहा है। लोगों की समस्या को पहल के आधार पर हल करने का भरोसा दिया एससी कमिशन के मेंबर ईंटावाली ने कहा कि एससी वर्ग के लोगों की समस्याओं को न सिर्फ सुना जा रहा है बल्कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की हाजिरी में आदेश जारी करते हुए लोगों की समस्या को पहल के आधार पर हल करने का भरोसा भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव सड़ीयां में कमीशन को जो शिकायतें मिली है, उनमें से ज्यादातर शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया। उनसे संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। ताकि शिकायतकर्ता को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं ईंटावाली ने कहा कि कुछ शिकायतें थीं जिनका समाधान नहीं हो पाया तो उन्हें आगे कमीशन के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *