3 लुटेरों ने बाइक सवार पर छुरी से हमला करके मोबाइल-कैश छीना

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रमदास की पुलिस ने बाइक सवार युवक पर छूरी से हमला कर मोबाइल और एक हजार रुपए छीनकर फरार होने के मामले में तीन लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, गुरनाम सिंह और प्रभदीप सिंह निवासी गांव विछोआ के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रवि शर्मा निवासी जम्मू-कश्मीर ने बताया कि वह फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेलसमैन नौकरी करता है। 29 दिसंबर को वह अड्डा दियाल भडंग से पैदल पैट्रोल पंप को आ रहा था कि शाम 6.45 बजे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसपर छुरी से हमला करते हुए मोबाइल और एक हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। जब उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। जांच में आरोपियों की पहचान के बारे में पता चला। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को काबू करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *