भास्कर न्यूज | अमृतसर विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट तौर पर कहा कि लाभार्थी को कम गेहूं देने वाले डिपो होल्डरों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। उन्होंने कहा कि वार्ड-वाइज जिस जिस कैटेगरी के नए डिपो अभी तक शुरू नहीं हुए उसको आने वाले दिनों में जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों के बने हुए कार्ड का रिव्यू किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन-जिन लाभार्थियों के अभी तक कार्ड नहीं बने हैं, बनवाएं। विशेषकर ईश्रम वालों के कार्ड तत्काल प्रभाव से बनने चाहिए। मौके पर ही विधायक ने जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर के अधिकारियों से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते सभी डिपो और नीले कार्ड होल्डरों की जानकारियां ली। किसी तरह की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डीएफएससी वरिंदर कुमार, एएफएसओ सौरभ महाजन व अन्य मौजूद रहे।


