प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने के आखिरी दिन सुविधा केंद्र में भीड़

लुधियाना| बिना जुर्माने के प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने के आखिरी दिन सुविधा केंद्र में भीड़ रही। मंगलवार को कुल 128 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में नगर निगम ने जमा किए हैं। चालू वित्तीय वर्ष के लिए बिना जुर्माने के प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने का 31 दिसंबर आखिरी दिन था। एक जनवरी से प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर संपत्ति मालिकों को 10 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। जोनल कमिश्नर जसदेव सेखों ने कहा कि अब 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान पर 10 फीसद पेनल्टी लगेगी। 31 मार्च के बाद जुर्माना 20 फीसदी तक बढ़ जाता है। 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। निवासी वेबसाइट (mcluchiana.gov.in) से भी प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *