लुधियाना| शिव मंदिर सम्राट कालोनी में मंगलवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को पूजा करवाई गई। पाठ में विशेष रूप से प्रमुख समाजसेवी महंगू राम यादव पहुंचे जिनका मंदिर कमेटी की और से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा का पाठ होने से और जय श्री राम के जयकारे लगने से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर जीतेंद्र पांडेय, प्रधान राज कुमार गुप्ता, छेदी यादव पिंटू सिंह, अनिल शर्मा, धर्म राज मिश्रा, रचना शर्मा, पूनम सिंह, राजू यादव, राजकुमार पाल आदि मौजूद रहे।


