अबोहर में दो बच्चों की मां की मौत:अष्टमी पर व्रत खोलने पर बिगड़ी तबीयत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव बिशनपुरा में नवरात्र व्रत के बाद एक 24 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पांच साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 24 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी की शादी करीब पांच साल पहले संदीप कुमार से हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। लक्ष्मी के पति संदीप सरदार शहर में मजदूरी करते हैं। डॉक्टरों ने मृत किया घोषित परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी ने नवरात्र के व्रत रखे थे और अष्टमी पर व्रत खोला था। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें सीतो के अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अबोहर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *