कैंट के सत्संग भवन पहुंचे डेरा ब्यास के मुखी 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर कैंट में स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में मंगलवार सुबह डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे। डेरा मुखी के आने की खबर एक दिन पहले ही पूरे शहर में फैल गई थी। जिसको लेकर सुबह 4:00 बजे ही श्रद्धालु वहां पर पहुंचने शुरू हो गए थे। हालांकि प्रबंधकों की तरफ से डेरा मुखी के आने का निश्चित समय नहीं बताया गया था। जिसके बावजूद इतनी ठंड में श्रद्धालु तड़क सार वहां पहुंच गए थे। मंगलवार सुबह 9:20 बजे के करीब बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सड़क के रास्ते जालंधर पहुंचे। बता दे कि पहले उनका बाय एयर आने का प्रोग्राम था, लेकिन सुबह मौसम खराब होने की वजह से वह बाय रोड ही जालंधर आए। 15000 से ज्यादा श्रद्धालु सत्संग भवन पहुंच गए थे। जिसके चलते 2000 से ज्यादा गाड़ियां व 800 से ज्यादा दो पहिया वाहन पार्क किए गए। पूरे प्रोग्राम को सुचारू रूप से चलने के लिए 1000 से ज्यादा सेवादार मौके पर बुलाए गए थे। बता देंगे कि उक्त सत्संग भवन अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। सत्संग भवन का निर्माण कार्य चल रहा। इसके लिए सुबह तड़के 4:00 बजे पहुंचे सेवादारों ने मिट्टी डालकर पूरी जमीन को सुखाया और पूरे सत्संग भवन में संगत को बिठाया। सत्संग भवन के गेट तक संगत पहुंच गई थी। इसके बाद जाम न लग सके इसलिए 200 से ज्यादा सेवादार ट्रैफिक निकालने के लिए खड़े किए गए थे। बता दे कि सुबह 9:20 पर डेरा मुख्य सत्संग भवन में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने एक-एक श्रद्धालु पर दृष्टि डालकर उन्हें निहाल किया। इसके बाद उन्होंने प्रबंधकों के साथ मिलकर जगह का जायजा लिया और फिर वह वहां से रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *