लिव-इन-पार्टनर के बेटों ने महिला के प्राइवेट-पार्ट पर किया हमला:जान से मारने की धमकी, बॉयफ्रेंड की पहले ही हो चुकी डेथ

अजमेर में एक महिला के साथ लिव-इन पार्टनर के बेटों द्वारा अश्लील हरकत करने और प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने अजमेर के गंज थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गंज थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में लिखा कि वह कई सालों से एक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही थी, जो पहले से शादीशुदा था और उसके दो बेटे भी हैं। महिला ने अपने मकान पर लोन लेकर और गहने बेचकर लाखों रुपए अपने लिव-इन पार्टनर को उधार दिए थे। अगस्त 2025 में लिव-इन पार्टनर की डेथ हो गई थी। महिला ने अपने उधार दिए पैसे जब लिव-इन पार्टनर के बेटों से मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन शाम को वह घर जा रही थी तभी उसके लिव-इन पार्टनर के दोनों बेटे और एक अन्य व्यक्ति ने महिला का रास्ता रोक लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें की, उसके प्राइवेट पार्ट पर तीनों ने हमला किया और महिला को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में गंज थाना पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *