भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने स्टूडेंट से मोबाइल और 2 हजार रुपए छीनने वाले 4 लुटेरों को काबू किया है। आरोपियों से पूछताछ में 11 लूट के मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की। आरोपियों की पहचान हरमन सिंह (20), लाडी (21), गुरजिंदर सिंह (30) और सन्नी सिंह (20) निवासी गांव वरपाल के रूप में हुई है। आरोपी सिटी और देहाती के इलाकों में पहले रैकी करते, फिर लूट की वारदात को अंजाम देते। एसीपी नॉर्थ मनिंदर सिंह ने बताया कि गिरोह को पर्दाफाश थाना एसएसओ गुरप्रीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर किया है। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर की दरमियानी रात 2 बजे आरोपियों ने एक विद्यार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए 2 हजार रुपए और मोबाइल छीनकर फरार हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच करते हुए सीसीटीवी की मदद से चारों आरोपियों को कंपनी बाग में एक खंडहर बिल्डिंग से काबू किया। पूछताछ के बाद आरोपी हरमन सिंह और लाडी के घर से बाकी के मोबाइलों को बरामद किया गया। लूट की वारदात में जिस बाइक का इस्तेमाल करते थे, वह बाइक इस्लामाबाद से चुराया था। आरोपी वारदात करने के बाद कंपनी बाग के खंडहर बिल्डिंग में ि छप जाते थे। आरोपी सन्नी, लाडी और गुरजिंदर पर थाना चाटीविंड, जंडियाला गुरु, मकबूलपुरा, सिविल लाइन और वेरका में लूटपाट के 11 केस पहले से दर्ज हैं।


