अमृतसर | थाना ए-डिवीजन की पुलिस ने चोरी के बाइक सहित पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 4 चोरी के बाइकों सहित एक साथी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव मेहणियां निवासी दिलप्रीत सिंह और जोबनजीत सिंह निवासी ढपईया अकालगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी बस स्टैंड इंचार्ज कपिल शर्मा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान चोरी के बाइक सहित दिलप्रीत सिंह को काबू किया था। उसकी निशानदेही पर उसके साथी जोबनजीत को काबू किया गया। आरोपी साथी से 4 ओर चोरी के बाइक बरामद हुए। केस दर्ज करने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।


