भास्कर न्यूज |अमृतसर साल के आखिरी दिन पारे में 0.4 और रात वाले में 1.7 डिग्री का इजाफा हुआ। फिलहाल इस बीच ठिठुरन जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का पारा 13.0 और रात का 9.0 डिग्री रहा, जबकि उक्त क्रम में सोमवार को यह 12.6/7.3 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक आगे मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और सर्दी बढ़ेगी तथा धुंध का भी असर रहेगा।


