नाबालिग का किडनैप कर बनाया बंधक, कुकर्म का किया प्रयास:आरोपी युवक को किया डिटेन; स्टेडियम में रूमाल से बेहोश कर किया था अपहरण

नाबालिग का किडनैप कर सुनसान जगह पर कपड़े उतारकर कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला बाड़मेर कोतवाली थाना इलाके का मंगलवार दोपहर का है। वहीं, पुलिस ने युवक को डिटेन कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट में बताया- 30 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे 14 साल का नाबालिग खेलने के लिए आदर्श स्टेडियम गया ाा। वहां पर एक युवक बाइक लेकर आया। नाबालिग को रुकवाकर रूमाल सुंघाकर बेहोश कर किडनैप किया वहां से उठाकर अपने साथ बाइक पर अन्य साथियों के सहयोग से ग्राम पंचायत बाड़मेर ग्रामीण पंचायत में ले जाकर बेटे को बंधक बनाकर पंचायत के एक कमरे में रस्सी के सहयोग से बांधकर उसके सारे कपड़े उतार दिए। इसके बाद उसके साथ गलत हरकत करने लगा। साथ ही कुकर्म करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने सूचना देने पर ग्राम पंचायत पहुंचा वहां पर मेरे बच्चे को अनजान युवक के साथ मौके से पकड़ा तो उसने धमकाया और खुद का नाम महेंद्र सिंह बताया। वहां पर रस्सियां व डंडे पड़े थे। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। युवक को डिटेन कर लिया है। वहीं, फिलहाल नाबालिग के बयान, घटना स्थल से सबूत जुटाए जाएंगे। आरोपी महेंद्र सिंह निवासी सुरा का रहने वाला है। पूरे मामले की जांच की रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *