उमरैण में युवक ने जहर खाया,ICU में भर्ती:परिवार का आरोप-गैस एजेंसी वालों ने मानसिक प्रताड़ित किया,मामला दर्ज

अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र उमरैण गांव निवासी अजय सैनी ने घर पर जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अलवर के प्राइवेट हॉस्पीटल की ICU में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि अजय पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई। यह था मामला चाचा विजय सैनी ने बताया की अजय सैनी पिछले एक साल से उमरैण स्थित भारत गैस एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। बाद में उसे गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम भी दे दिया। एजेंसी वालों ने एजेंसी पर आने वाले पानी के कैंपर का पैसे अजय से मांगना शुरू कर दिए। फिर गैस सिलेंडर चोरी के आरोप भी उस पर लगाए गए उन सब से तंग आकर अजय ने वहां से नौकरी छोड़ दी लेकिन ये लोग उसकी सेलेरी नहीं दे रहे थे।बादमें जब अजय की भाभी पैसे लेने गई तो इससे भी मना कर दिया। लगातार इस तरह की मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद अजय ने यह कदम उठाया। परिजनों ने सतीश पटेल व एजेंसी के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अकबरपुर थाना पुलिस को शिकायत दी हे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *