पंजाब के लुधियाना में 3 साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत कर रहे व्यक्ति को इलाके के लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई भी की। बच्ची को चीज दिलवाने के बहाने आरोपी उसे उसके घर से ले गया। उसे चीज दिलवाकर आरोपी अपने दोस्त के कमरे में ले गया जहां उसने उससे रेप करने ने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। चीज दिलवाने का बहाना बनाकर आपने साथ बच्ची को ले गया आरोपी जानकारी मुताबिक बीती रात थाना टिब्बा के इलाका महाराणा प्रताप नगर में एक युवक ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में आरोपी 3 साल की बच्ची को उसके घर से यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे चीज दिलाने जा रहा है। बच्ची को दुकान से चीज दिलवाकर आरोपी उसे अपने किसी दोस्त के कमरे ले गया। जहां खाली कमरे में वह बच्ची का प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी कर रहा था तो तुरंत बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इक्ट्ठे हो गए लोगों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। शराब के नशे में आरोपी ने लोगों को भी गालियां दी जिस कारण लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। इलाके के लोगों ने मौके पर थाना टिब्बा की पुलिस को बुलाया जिन्होंने आरोपी को काबू किया और अपने साथ ले गए। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करेगी।


