राजस्थान सरकार ने महिला और नागरिक सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज बसों में पैनिक बटन लगाया है। यह पैनिक बटन किसी सरकारी बसों में यात्रा कर रहे हर नागरिक को मदद मुहैया कराएगा। रोडवेज बसों की खिड़कियों पर लगे इस बटन को लेकर विभाग यात्रियों को इसके उपयोग के बारे में भी समझा रहा है। अब तक प्रदेश में 1850 बसों में यह बटन लगाए जा चुके हैं। बाकी बची बसों ने जल्द ही लगा दिए जाएंगे। 14 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में महिला सम्मेलन में इस योजना की आधिकारिक शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर में पढ़िए कैसे काम करेगा पैनिक बटन 75% बसों में लग चुके: MD राजस्थान रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया- यह पैनिक बटन महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए बेहद कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश की 75% से अधिक बसों में इसका इंस्टालेशन हो चुका है। बाकी की बसों में भी जल्द ही इसे लगा दिया जाएगा। राजस्थान में कुल 2500 बसों में पैनिक बटन लगाने की योजना है। इसमें से अब तक करीब 1850 बसों में पैनिक बटन लगा चुके हैं। शुरुआत में नए मॉडल वाली बसों में लगाया गया और उसके बाद 2017 मॉडल की बसों में इसे लगाना शुरू किया गया। रोडवेज की पुरानी मॉडल की बसें जिनकी स्थिति ठीक नहीं है उनमें नहीं लगाया जाएगा। प्रत्येक बस में 12 पैनिक बटन लगाए गए है। सीनियर सिटीजन और महिलाओं का मददगार बनेगा पैनिक बटन एमडी शर्मा ने बताया- खासकर पैनिक बटन खासतौर महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए तैयार किया गया है। महिलाओं को जरा सी भी असुरक्षा लगती है तो पैनिक बटन को दबाते ही उनकी सुरक्षा के लिए सिस्टम काम करने लग जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें महिलाओं के साथ मिस बिहेव, किसी को परेशान करना, यात्रियों की और दुर्व्यवहार या कंडेक्टर की तरफ से मिस बिहेव या किसी भी प्रकार की असुरक्षा की बात हो तो महिला पैनिक बटन दबाकर मदद ले सकती है। वहीं किसी बीमारी या आपात स्थिति होने पर कंडक्टर या सीनियर सिटीजन भी इसका उपयोग कर सकेंगे। सीएम भजनलाल ने उदयपुर में किया था उद्घाटन 14 दिसंबर को सीएम भजनलाल शर्मा ने महिला सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम को सम्बोधित किया था। सी दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था- पिछली सरकार के समय राजस्थान महिला अपराधों को लेकर बदनाम रहा। हमने हमारे संकल्प पत्र में कहा था कि महिला अपराध को लेकर कार्रवाई करेंगे। हमने सरकार बनते ही इस पर काम शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए रात के समय पेट्रोलिंग शुरू की। इस दौरान उन्होंने पैनिक बटन का जिक्र किया था। बता दें की यह प्रोजेक्ट 11 करोड़ का होगा। ऐसे काम करेगा पैनिक बटन बटन के बारे में यात्रियों को समझा रहे रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि इस बटन को लेकर महिला यात्रियों को समझाया जा रहा है। कई बार उनके साथ आए बच्चे या अन्य यात्री इस बटन को दबा देते हैं। ऐसे में, टीम बस की लोकेशन ट्रेस कर पड़ताल में जुट जाती है। हालांकि कोई मामला नहीं होने पर यात्रियों से समझाइश की जाती है और कंडक्टर उन्हें बटन के उपयोग के बारे में बता रहे हैं। वहीं कुछ मामलों में कंडक्टर से कहासुनी पर भी गुस्से में यात्री यह बटन दबा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे मामले कम ही हैं। यह खबर भी पढ़े… महिलाओं को 24 घंटे मोबाइल ऐप से मिलेगी मदद:क्लिक करते ही पुलिस के पास पहुंचेगी लोकेशन; मुख्यमंत्री बोले- पिछली सरकार में राजस्थान बदनाम रहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सुरक्षा के लिए 24 घंटे राजकोप सिटीजन ऐप की शुरुआत की। इस ऐप की मदद से महिलाओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता मिल सकेगी। ऐप में ‘महिला सुरक्षा’ सेक्शन में ‘नीड हेल्प’ का ऑप्शन जोड़ा गया है। इसमें पुलिस को कॉल करने या मैसेज करने का का विकल्प जोड़ा है। क्लिक करने के बाद ऐप से महिला की लोकेशन पुलिस के पास पहुंच जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)


