मुस्कुराहट अब मीलों लंबी होगी:मार्च में मिलेगी जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे की सौगात, दिल्ली का सफर 20 किलोमीटर छोटा होगा

नए साल में प्रदेश के लोगों को जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे की नई सौगात मिलेगी। एक्सप्रेस-वे शुरू होने पर जयपुर से दिल्ली का सफर 20 किमी छोटा हो जाएगा और 3 घंटे में पूरा हो जाएगा। अभी साढ़े तीन से चार घंटे लग रहे हैं। एक्सप्रेस-वे को बांदीकुई में श्यामसिंहपुरा के पास जोड़ने काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके साथ ही कोलवा स्टेशन के पास रेलवे ब्रिज का काम भी अंतिम चरण में है। दोनों काम पूरे होने के साथ ही एक्सप्रेस-वे को दो माह बाद लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। जयपुर में ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे पर कानोता के पास बगराना में बन रही रिंग रोड क्लोअर लीफ से चढ़ना होगा। जयपुर-बांदीकुई के बीच की दूरी करीब 67 किमी की है। प्रोजेक्ट डायरेक्ट बलबीर सिंह यादव का कहना है कि एक्सप्रेस-वे को दो महीने में शुरू कर देंगे। जयपुर-आगरा हाईवे का 35% दबाव कम हो जाएगा जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे को शुरू करने की डेडलाइन नवंबर 2024 थी, लेकिन तीन पुलिया की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने की वजह से प्रोजेक्ट चार महीने लेट हो गया। प्रोजेक्ट का काम मार्च 2025 तक कार्य पूर्ण होगा। इसके शुरू होने के साथ ही जयपुर-आगरा हाईवे पर 35 प्रतिशत वाहनों का दबाव कम हाे जाएगा। शुरू में इस प्रोजेक्ट की लागत 1368 कराेड़ रुपए थी, लेकिन बदलाव के साथ अब करीब 1400 कराेड़ रुपए की लागत हाे गई। जयपुर से बांदीकुई 67 किलोमीटर 50 मिनट, बांदीकुई से गुरुग्राम घामडाेज टाेल प्लाजा 168 किमी 1:50 घंटे और घामडाेज से ईफकाे चाैक गुरुग्राम तक 25 किमी 20 मिनट में पहुंच सकेंगे। जयपुर से बांदीकुई के बीच पांच इंटरचेंज, इनसे चढ़-उतर सकेंगे
बांदीकुई से जयपुर बगराना तक 5 इंटरचेंज रहेंगे। कुंडल राेड पर भेडाेली, सैंथल राेड पर खुरी खुर्द, जमवारामगढ़ राेड पर सुंदरपुरा, कानाेता-बगराना में इंटरचेंज रहेंगे। इंटरचेंज से वाहन एक्सप्रेस-वे पर उतर और चढ़ सकेंगे। इन पर टाेल प्लाजा रहेंगे। श्यामसिंहपुरा इंटरचेंज से वाहन सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर जा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *