जयपुर में पहले की चोरी, फिर उठाया लोन:किश्त नहीं चुकाने पर सिविल हुआ कम, बस से चुराया था कंडेक्टर का बैग

जयपुर में एक बदमाश के चोरी के बाद डॉक्यूमेंट से लोन उठाने का मामला सामने आया है। लो-फ्लोर बस में ड्यूटी के दौरान चोर ने कंडेक्टर का बैग चोरी किया था। लोन किश्त नहीं चुकाने पर सिविल कम होने पर बस कंडेक्टर का पता चला। लालकोठी थाने में पीड़ित बस कंडेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। SHO (लालकोठी) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- भरतपुर के डीग निवासी जयसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह JCTSL बगराना डिपो आगरा रोड की लो-फ्लोर बस पर कंडेक्टर है। 30 अगस्त-2023 को लो-फ्लोर बस पर ड्यूटी पर थे। जयपुर सेंट्रल जेल के पास ड्यूटी के दौरान कंडेक्टर जयसिंह का बैग चोरी हो गया। चोरी गए बैग में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि रखे हुए थे। बैग चोरी की कंप्लेंट लालकोठी थाने में दर्ज करवाई थी। जांच अधिकारी की ओर से मुकदमे में एफआर लगा दी थी। पीड़ित कंडेक्टर जयसिंह के बैंक लोन लेने पहुंचने पर सिविल कम होने का पता चला। सिविल कम के बारे में जानकारी लेने पर किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल पर लोन ले रखे होने का पता चला। लोन की किश्तें जमा नहीं करने के कारण सिविल कम हो गया। चोरी बैग में मिले डॉक्यूमेंट का यूज कर बदमाश ने लोन उठाने का पता चला। लालकोठी थाने में पीड़ित बस कंडेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *