प्रतापगढ़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ प्रांत का 60वां प्रांत अधिवेशन 27 से 29 दिसंबर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भूमि मेवाड़ के उदयपुर में संपन्न हुआ। प्रतापगढ़ के जिला संयोजक विशाल डांगी ने बताया कि समस्त छात्र तरुणाई के नेतृत्व की भावना स्थापित करने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में प्रतापगढ़ जिले के कुल 48 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस प्रांत अधिवेशन में छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए तीन प्रस्ताव पास किए गए और इस अधिवेशन के तृतीय दिवस के समारोह सत्र में हुई घोषणाओं में प्रांत की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। प्रतापगढ़ जिले के कुणाल चौधरी एसएफडी सहसंयोजक, दीपशिखा कुमावत प्रांत कार्य समिति सदस्य, शिवलाल मीणा जनजाति कार्य संयोजक, अमीषा निनामा प्रांत कला मंच सह संयोजक, राहुल मीणा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जैसे दायित्वों की घोषणा हुई।


