महालक्ष्मी मंदिर का तृतीय पाटोत्सव 5 फरवरी को, 4 को सुंदरकांड का पाठ

प्रतापगढ़ | श्रीनाथ विहार कॉलोनी स्थित महालक्ष्मी मंदिर में तृतीय पाटोत्सव का आयोजन 5 फरवरी को धूमधाम से किया जाएगा। वही 4 फरवरी को शाम 7 बजे सुंदरकांड का पाठ, 5 फरवरी को सुबह अभिषेक-पूजन, शाम 6 बजे भजन संध्या और रात 8 बजे महाआरती होगी। भजन गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसको लेकर कॉलोनी वासी एकजुट होकर तैयारियों में लग गए है। आयोजन को लेकर पूरे मंदिर और आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *