डीडवाना जिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर ‘सेवा पर्व पखवाड़ा’ के तहत ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ये सेवा शिविर आज से शुरू हो गए है। इनमें आज डीडवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरांगणा व चौलुखां, मौलासर की भोपजी का बास व खोजास, लाडनूं की बाकलिया व दूजार, कुचामन की खोरण्डी व टोडास, परबतसर की हरनावा पट्टी व बडु, नावां की श्यामगढ़ व शिम्भूपुरा तथा मकराना की धानणवां व इंदौखा शामिल हैं। शहरी निकायों में शिविर 3 अक्टूबर को लगेंगे। इनमें नगर पालिका बोरावड़ का वार्ड 16, नगर परिषद डीडवाना के वार्ड 19 व 20, नगर परिषद कुचामन के वार्ड 24 व 25, नगर पालिका लाडनूं के वार्ड 23 व 24, तथा नगर पालिका नावां व परबतसर के वार्ड 13 शामिल किए गए हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों और समस्याओं को सुनकर मौके पर ही राहत और समाधान उपलब्ध कराना है।


