आरएसएस ने विजयदशमी पर निकाला पथ संचलन:स्वयंसेवकों ने की शस्त्र पूजा, जयघोष के साथ मिलाई कदमताल

धौलपुर में विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन निकाला। स्थानीय भार्गव वाटिका में शस्त्र पूजा के बाद स्वयंसेवकों ने शहर के मुख्य मार्गों पर कदमताल की। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पथ संचलन भार्गव वाटिका से शुरू हुआ, जहाँ ध्वजारोहण और ध्वज प्रणाम किया गया। अमृत वचन, गीत और बौद्धिक सत्र के बाद स्वयंसेवक दो-दो की कतार में हाथों में दंड लेकर जयघोष करते हुए आगे बढ़े। जिला संघ चालक राम अख्तियार सिंह ने बताया कि यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर बस्ती स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन किया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन हुई थी। इसी परंपरा के तहत हर वर्ष इस दिन कार्यकर्ता पथ संचलन निकालते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *