सिंगरौली में मां-बहन की पिटाई से नाराज बच्चे ने बुलाई:चिप्स-कुरकुरे के लिए पैसे न मिलने पर 10 साल के बच्चे ने किया डायल 112

सिंगरौली जिले के खुटार इलाके में एक 10 वर्षीय बच्चे ने अपनी मां और बहन द्वारा पिटाई किए जाने के बाद पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर दिया। बच्चे की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कुरकुरे व चिप्स खिलाकर शांत किया। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। खुटार चौकी प्रभारी शीतल यादव ने बताया कि डायल 112 पर एक बच्चे का कॉल आया था। बच्चे ने शिकायत की कि उसकी मां और बहन ने उसे रस्सी से बांधकर पीटा है। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार ने बच्चे से पूछताछ की। बच्चे ने मासूमियत से बताया कि उसने चिप्स और कुरकुरे खाने के लिए 20 रुपये मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं दिए गए और उसे बांधकर पीटा गया। प्रधान आरक्षक ने कॉल को ट्रेस किया और तुरंत लोकेशन पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को कुरकुरे और चिप्स दिए, जिससे बच्चा खुश हो गया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को समझाया कि उसे अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रधान आरक्षक ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करना चाहिए, क्योंकि छोटे बच्चे द्वारा माता-पिता की पिटाई की शिकायत हैरान करने वाली थी। हालांकि, उन्होंने बच्चे के पास जाने का फैसला किया और उसे समझाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *