गांधी जयंती पर अशोकनगर के कॉलेज में सत्यता की शपथ:सेवा पखवाड़ा के समापन पर स्वदेशी अपनाने की रैली निकली

शासन के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज (गुरुवार) गांधी जयंती के अवसर पर अशोकनगर के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्यता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए एक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणु राजेश ने परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव सेवा और देश सेवा के महत्व पर गांधीजी के विचारों से अवगत कराया। इसके बाद इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीना वसुनिया ने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर जोर दिया। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को मिलने वाले लाभों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस अवसर पर ज्योति चन्देरिया और देविका जाटव ने रंगोली बनाई, जबकि राघव ने गांधीजी के अहिंसा के विचारों पर अपनी बात रखी। तत्पश्चात, प्राचार्य ने सभी को जीवन में सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से एक सफल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने, सत्य बोलने और अहिंसा का पालन करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. दीक्षा भट्ट, डॉ. जे.पी. अहिरवार, डॉ. रेखा शर्मा, जितेंद्र ओझा, डॉ. अनसिंह चौहान, मनोज सक्सेना, निहाल साध, अरविंद कौशिक, शिवशेवक चौधरी, डॉ. विशाल नरवरिया, डॉ. चंद्रशेखर जाटव, देवेंद्र बघेल सहित महाविद्यालय के स्टाफ और 85 विद्यार्थी शामिल हुए। अंत में अनुज रघुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *