गांधी-शास्त्री जयंती: जिला कलेक्टर, एसपी ने किया माल्यार्पण:गांधीजी के प्रिय भजनों का हुआ गायन

झालावाड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मिनी सचिवालय परिसर में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और एसपी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इस दौरान कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को शांति, अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने युवाओं से गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन का अनुसरण करने का आह्वान किया, जिससे उनका जीवन खुशहाल हो सके। उन्होंने सभी को बापू के सिद्धांतों पर चलने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में स्काउट गाइड के सीओ स्काउट रामकृष्ण शर्मा और कृष्ण मोहन देवड़ा के नेतृत्व में रामधुन, गुरु वंदना, ‘हर देश में तू’ जैसे गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान एडीएम अनुराग भार्गव, एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, डीईओ भीम सिंह जाट, एडीईओ पवन पाटीदार, बालचंद शास्त्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव, पीटीआई अलीम बेग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट और गाइड मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *