भीड़ ने विक्षिप्त को चोर समझकर पीटा:रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा था: भीड़ ने कर दी पिटाई, दो पर FIR

उमरिया जिले के चंदिया में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को चोर समझकर भीड़ ने बेरहमी से पीटा। घटना के बाद चंदिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विक्षिप्त व्यक्ति पठारी, बिलासपुर का निवासी बताया जा रहा है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सोमवार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चंदिया नगर के रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था। वह घूमते हुए एक दुकान में घुस गया था। भीड़ ने उस व्यक्ति पर साड़ी और दुपट्टा पहनने का आरोप भी लगाया। इसके बाद भीड़ ने रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध व्यक्ति की जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में चिराग लोक चांदनी और गुड्डा रजक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *