यूपी में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हो रही है। मंगलवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला। 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह से गलन बढ़ गई है। 47 जिलों में शीतलहर तो 40 जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई है। मंगलवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा है। यहां का पारा 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 6 जनवरी से फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। तापमान में 4 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। कल लखनऊ का पारा 7 डिग्री तक गिरा
मंगलवार को आगरा का पारा 8.9 डिग्री, कानपुर का 8.8 डिग्री, इटावा-लखनऊ का 7 डिग्री तक गिरा। प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में बुलंदशहर का तापमान सबसे कम 7 डिग्री दर्ज किया गया। क्यों बढ़ी ठंड
कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- 48 घंटे पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रहीं। इससे गलन बढ़ गई है और शीतलहर चल रही है।पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ तैयार हैं। बंगाल की खाड़ी अभी भी शांत नहीं है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 जनवरी से 6 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय और उससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। अगले 3 दिनों तक कैसा रहा मौसम ——————————————————————————- मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- कश्मीर के गुलमर्ग में पारा माइनस 11.5:पंजाब-हरियाणा में ठंड का असर राजस्थान तक जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को ठंड बढ़ गई। उत्तरी कश्मीर में पर्यटन के लिए फेमस गुलमर्ग में तापमान माइनस 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में तापमान माइनस 8.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल के पहले दिन घाटी में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जो इस पूरे हफ्ते घाटी जारी रहेगी, जिसके चलते ठंड बनी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर


