डीग जिले के नगर थाना इलाके में वन विभाग की टीम ने एक अजगर के बच्चे को रेस्क्यू किया। मकान में रह रहे लोगों को पिछले कई दिनों से अजगर का बच्चा मकान के आसपास घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। जिसका आज रेस्क्यू किया गया। करीब 45 मिनट की कोशिश के बाद अजगर के बच्चे को पकड़ा जा सका। वन विभाग की टीम अजगर के बच्चे को जंगल में छोड़ आई। पिछले 1 महीने से घर के आसपास घूम रहा था अजगर वन विभाग के रेंजर रोशन लाल गुर्जर ने बताया कि खेड़ली और नीमली रोड़ पर मोहन पंजाबी का मकान है। उसमें किराए पर एक परिवार रहता है। मकान में रहने वाले लोगों को कई दिनों से मकान के आसपास घूमता हुआ अजगर का बच्चा दिखाई दे रहा था। आज सुबह करीब 8 बजे अजगर का बच्चा फिर से दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचना दी। 45 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा अजगर जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक अजगर का बच्चा दीवार में बने छेद में घुस गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने करीब 45 मिनट तक अजगर के बच्चे को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तब जाकर उसे पकड़ा जा सका। अजगर का बच्चा 3 फुट लंबा था। वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।


