भास्कर एप पर पोस्ट करें सड़क-पानी-बिजली जैसी समस्या:जिम्मेदारों को शेयर करने का ऑप्शन, फोटो खींचे और भेजें

दैनिक भास्कर एप जयपुरवासियों के लिए समस्याएं जिम्मेदारों तक पहुंचाने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। एप के नए फीचर से लोग सड़क, पानी, बिजली जैसी प्रॉब्लम को फोटो के साथ पोस्ट कर रहे हैं। शहरवासियों के लिए यह एक नया अनुभव है, जब उनकी लिखी शिकायत उन्हीं के शब्दों में रियल टाइम पब्लिश हुई। नए सेगमेंट में पोस्ट को सीधे पार्षद, विधायक, सांसद और जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों के साथ शेयर करने का भी ऑप्शन है। आमजन की समस्याओं से जुड़े इस सेगमेंट की 30 सितंबर को डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने शुरुआत की थी। उन्होंने भास्कर एप पर मिल रही सड़कों से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश भी दिए। जयपुर के हर क्षेत्र से पोस्ट की गई समस्याएं
दैनिक भास्कर एप के इस नए सेगमेंट के तहत जयपुर के हर क्षेत्र से लोग समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें टूटी सड़कों, बेसहारा पशुओं, बंद रोड लाइट, जलभराव, बदहाल पार्क, बिजली के झूलते तार समेत सीवर ओवरफ्लो और स्कूलों में शिक्षकों की कमी की शिकायतें हैं। आप भी इस सेगमेंट के तहत अपनी समस्या आसानी से पोस्ट कर सकते हैं। बस! आपकी शिकायत सीधे भास्कर टीम तक पहुंच जाएगी। डेस्क आपकी पोस्ट जांच करेगी और कुछ ही मिनटों में आपकी समस्या जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर लाखों लोगों की स्क्रीन पर होगी। आपकी पोस्ट बनेगी बदलाव की पहल यह पहल सिर्फ शिकायत दर्ज करने का प्लेटफॉर्म तैयार करना नहीं है, बल्कि आमजन की मुद्दे को मजबूत मंच देने का अभियान है। अब तक गली-मोहल्लों की टूटी सड़कें, बंद पड़ी लाइटें या अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जैसे मुद्दे अक्सर अनसुने रह जाते थे। लेकिन अब इन्हीं छोटी-छोटी परेशानियों पर पूरे शहर में चर्चा होगी। आपकी एक पोस्ट न केवल प्रशासन तक सीधे पहुंचेगी, बल्कि लाखों लोगों की मोबाइल स्क्रीन पर भी दिखेगी। हर पोस्ट, हर शिकायत, हर तस्वीर यह संकेत है कि अब आम लोगों की समस्या को अनदेखा करने की गुंजाइश खत्म हो गई। … यह खबर भी पढ़ें… भास्कर एप का आमजन की समस्याओं वाला सेगमेंट लॉन्च:दीया कुमारी ने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए, बोलीं-इससे जिम्मेदारी तय होगी दैनिक भास्कर एप का आमजन की समस्याओं से जुड़ा नया सेगमेंट आज से लॉन्च हो गया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसकी शुरुआत की। सेगमेंट की शुरुआत होते ही लोगों ने समस्या से जुड़ी फोटो और उसकी जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *