अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई करते हुए महिला हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 5.66 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच क्लॉक टावर थाना प्रभारी को दी गई है। थाना प्रभारी डॉक्टर रवीश सामरिया ने बताया- अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत अजमेर एसपी वंदिता राणा की ओर से सभी थाना अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। थाने पर एक टीम का गठन किया गया था
थाना प्रभारी ने बताया कि थाने पर एक टीम का गठन किया गया था। टीम की ओर से थाना क्षेत्र की भगवानगंज सांसी बस्ती में गश्त की जा रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध अवस्था में महिला खड़ी हुई थी। पूछताछ करने पर वह घबरा गई। अलवर गेट थाने की हिस्ट्रीशीटर
तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। टीम ने कार्रवाई करते हुए सांसी बस्ती भगवानगंज निवासी मुन्नी देवी(50) पत्नी नरेश को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 5.66 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला अलवर गेट थाने की हिस्ट्रीशीटर है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में करीब 10 मुकदमे दर्ज है।


