अनियंत्रित कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मारी:झाबुआ नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

झाबुआ जिले में नेशनल हाईवे 47 पर एक अनियंत्रित कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। यह घटना पिटोल के समीप हुई, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पिटोल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे अहमदाबाद-इंदौर नेशनल हाईवे पर हुई। कंटेनर (GJ 03 GY 1301) लहराते हुए सड़क पर दौड़ रहा था। इस दौरान पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने इसका वीडियो भी बनाया। अनियंत्रित कंटेनर ने पहले एक कार (GJ 20 1358) को टक्कर मारी। इसके बाद भी कंटेनर नहीं रुका और आगे जाकर खड़े दो अन्य कंटेनरों (HR 38 W 8424 और HR 38 AJ 9774) से भी टकरा गया। टक्कर से ये सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने वाला कंटेनर भी डिवाइडर से टकराया, जिससे उसमें रखी खाद्य सामग्री सड़क पर बिखर गई। इस पूरे हादसे में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। झाबुआ कोतवाली में इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आगे की विवेचना के लिए मामले को पिटोल पुलिस चौकी पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *