बीकानेर में कुछ ही देर में होगा रावण दहन:45 मिनट तक होगी आतिशबाजी, अलग-अलग साउंड सुनाई देंगे

शहर में चार जगहों पर दशहरा महोत्सव आज थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा, वहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज और धरणीधर मैदान, भीनासर के मुरलीमनोहर मैदान में भी रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रावण कुंभकरण व मेघनाथ के मेघनाथ के पुतलों के साथ ही शूर्पणखा का पुतला भी जलाया जाएगा। 45 मिनट तक होगी आतिशबाजी बीकानेर में रावण दहन के साथ ही आतिशबाजी शुरू होगी। करीब 45 मिनट तक आतिशबाजी होगी। रावण के अलावा मेघनाद और कुंभकर्ण को जलाने पर भी आतिशबाजी होगी। इस दौरान स्टेडियम में चारों तरफ से आकाश में रोशनी दिखाई देगी। आतिशबाजी में विभिन्न तरह के साउंड सुनाई देंगे, जो आकर्षण का केंद्र होंगे। पुतलों के दहन से पहले इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की जाएगी। इससे पहले पंजाब से बुलाए गए ढोल ग्रुप की प्रस्तुति होगी। यहां भी होगा रावण दहन बीकानेर के पोलिटेक्निक कॉलेज मैदान में भी रावण दहन होगा। इसके लिए पुतलों को खड़ा किया जा चुका है। शाम को होने वाले मुख्य समारोह में रिमोट के माध्यम से रावण का दहन होगा। यहां भी करीब आधा घंटे तक आतिशबाजी होगी। पोलिटेक्निक कॉलेज में जयनारायण व्यास कॉलोनी, खतुरिया कॉलोनी सहित अनेक क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। भीनासर में स्थित मुरली मनोहर धोरा पर हर साल रावण का दहन किया जाता है। इस बार भी यहां शाम करीब साढ़े छह बजे दहन होगा। इस दौरान पारम्परिक रूप से आतिशबाजी होगी। यहां गंगाशहर, सुजानदेसर सहित अनेक क्षेत्रों से लोग रावण दहन देखने पहुंचते हैं। धरणीधर में उमड़ता है पुराना शहर बीकानेर के धरणीधर मैदान में पिछले कुछ सालों से रावण दहन हो रहा है। यहां भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतले खड़े किए गए हैं। पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य के निर्देशन में यहां करीब दस बारह साल से रावण दहन की परम्परा निभाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *