भीलवाड़ा में महिलाओं ने किया शस्त्र पूजन:पथ संचलन में मिलाए कदम से कदम, सांसद ने फूल बरसाकर किया स्वागत

भीलवाड़ा में विजयादशमी पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय सेविका समिति के स्थापना दिवस और संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन किया गया। राजेंद्र मार्ग स्कूल में उद्बोधन और शस्त्र पूजन के बाद शहर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया, जिसका राजेंद्र मार्ग स्कूल में समापन हुआ। शक्ति संगम और पथ संचलन राष्ट्रीय सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग द्वारा राजेंद्र मार्ग स्कूल में शक्ति संगम और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख एवं वायु क्षेत्र कार्यवाहिका वंदना वजीरानी का सानिध्य मिला। भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद राष्ट्र सेविका समिति की मेंबर्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की हर बेटी को मुसीबत का डट के सामना करना है।हर साल विजयदशमी के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया जाता है और शस्त्र पूजन किया जाता है क्योंकि महिलाएं अब केवल घर गृहस्थी और नौकरी तक ही सीमित नहीं है, वो भी पुरुषों की तरह हर क्षेत्र में आगे है।उन्होंने कहा की अब समय आ गया है जब उन्हें भी घर गृहस्थी के साथ ही शस्त्र भी उठाने होंगे। पहले शस्त्र पूजा, फिर पथ संचलन इसके बाद आयोजन स्थल पर शस्त्र पूजन किए गए। शस्त्र पूजन के बाद शक्ति पथ संचलन का आयोजन किया गया जो राजेंद्र मार्ग स्कूल, संकट मोचन बालाजी, गोल प्याऊ चौराहा, रेलवे स्टेशन, झूलेलाल सर्कल, आजाद चौक, प्रताप टॉकीज, सूचना केंद्र, भोपाल क्लब, भीमगंज थाना, आयुर्वेद हॉस्पिटल, फतेह टावर, सिटी कोतवाली , होता हुआ राजेंद्र मार्ग स्कूल में संपन्न हुआ। फूल बरसाकर किया स्वागत मार्ग में कई जगह फूल बरसाकर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेविका समिति की मेंबर्स पूर्ण गणेश के साथ संचलन में शामिल हुई और बैंड की धुन पर कदमताल मिलाते हुए शक्ति और अनुशासन का परिचय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *