पन्ना में वनकर्मी को ट्रक ने रौंदा:साइकिल से गश्ती पर जा रहे थे, लोगों ने ड्राइवर को पुलिस को सौंपा

पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत पिष्टा तिराहा पर 1 अक्टूबर को एक सड़क हादसे में वन विभाग के समिति सुरक्षा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायल कल्लू माली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होने के कारण, उन्हें 2 अक्टूबर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कल्लू माली का एक पैर बुरी तरह टूट गया है और उनके सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, छठवां मील वीट सिलहाई रेंज धरमपुर में कार्यरत समिति सुरक्षा श्रमिक कल्लू माली (40 वर्ष), निवासी शहपुरा, अपनी साइकिल से गश्ती पर जा रहे थे। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी-84 टी-6816 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *