रतलाम में दशहरा पर्व के मौके पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुआ। मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी। पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा कर हर्ष फायर भी किया। डीआईजी निमिष अग्रवाल, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, एएसपी विवेक कुमार लाल के साथ जनप्रतिनिधियों ने हवन कुंड में आहूति देकर पूजा की। हथियारों व पुलिस वाहनों को को फूलों की माला से सजाया गया। कद्दू की दी प्रतिकात्मक बलि पूजा के बाद महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक डामर, डीआईजी, कलेक्टर व एसपी ने कद्दू की प्रतीकात्मक बलि दी। इसके बाद हर्ष फायर हुआ। पूजन का कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ। जो 3.45 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री काश्यप के अलावा रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरलाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल मौजूद रहे। सभी को पहनाए साफे
पुलिस की तरफ से सभी भाजपा पदाधिकारियों को साफे पहना कर स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों ने साफे पहन पूजा में शामिल हुए। पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जिला मंत्री अनुज शर्मा, विनोद करमचंदानी, जुबिन जैन आदि भाजपा पदाधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। देखे कार्यक्रम की तस्वीरें…


