दशहरे पर नदी में डूबा 18 वर्षीय युवक:रिश्तेदारी में आया था, सिंगरौली SDERF के गोताखोर तलाश में जुटे

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकराव गांव में दशहरे के अवसर पर अपने जीजा के घर घूमने आया 18 वर्षीय युवक नदी में बह गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और लापता युवक की तलाश कर रही है। तिन गुड़ी चौकी प्रभारी अमन बारी ने बताया कि लापता युवक दिलीप कुमार रजक पुरैल गांव का रहने वाला था। यहां अपनी रिश्तेदारी में घूमने आया था। पैर फिसलने से हुआ हादसा चौकी प्रभारी ने बताया कि दिलीप कुमार रजक अपने तीन अन्य साथियों के साथ कुकराव गांव से निकलने वाली नदी की तरफ घूमने आया था। चारों युवक नदी के किनारे बैठे थे, तभी अचानक दिलीप कुमार रजक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को तैरना नहीं आता था और वह देखते ही देखते नदी के बहाव में बह गया। उसके साथ मौजूद युवकों ने तत्काल परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। जिले से एसडीईआरएफ की टीम को सूचना दी गई है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *