पंजाब के लुधियाना में संगोवाल इलाके में एक युवक की ईंटें मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई जिसके बाद उसका पीछा कर रहे युवकों ने पुल पर खड़े होकर नहर में ईंटें मारी जिस कारण वह युवक डूब गया। पता चला है कि युवक की मौत हो गई है लेकिन अभी उसका शव पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। मरने वाले का नाम मनी है। बचाव के लिए लगाई युवक ने नहर में छलांग जानकारी मुताबिक थाना साहनेवाल के इलाके गांव जसपाल बांगड़ में आज एक युवक और उसके दोस्त का पीछा कर रहे थे। तभी उस युवक ने नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद उन लोगों ने ईंटें मारी और वह युवक नहर से बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भी बात सामने आ रही है कि युवक के पास मोबाइल था और उस मोबाइल को लेने के लिए कुछ लोग उसके पीछे लगे थे। युवक ने तभी नहर में छलांग लगाई थी, लेकिन वह बच नहीं सका। गांव संगोवाल के सरपंच ने कहा कि हरनाम पुरा से मनी नाम का युवक था। उसके पीछे कुछ प्रवासी लगे हुए थे। उन लोगों के हाथ में तलवारें और अन्य हथियार थे। उन लोगों ने मनी और उसके साथ कुछ युवक थे उनसे मारपीट की। मनी ने नहर में छलांग लगा दी जिस कारण उसकी मौत हो गई। लोगों ने सड़क भी की थी जाम मनी की मौत के बाद लोगों ने रोष जाहिर करते हुए संगोवाल गांव की सड़क पर धरना भी लगाया, जिसे पुलिस ने बाद में हटवाया। मनी का शव ढूंढने के लिए गोताखोर 25 हजार रुपए मांग रहा है। सीसीटीवी से मामला होगा क्लियर-एडीसीपी एडीसीपी पी.एस भंडाल ने कहा कि लोगों ने बताया है कि नहर किनारे कुछ युवकों की आपस में बहसबाजी हुई है। झड़प दौरान एक युवक को नहर में फेंका गया है। पुलिस इस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है। हमला करने वाले सभी लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आस-पास के कैमरों की फूटेज चैक करेगी जिसके बाद घटना कैसे हुई इस बारे पता चल सकेगा।


