कपूरथला में रावण का पुतला दहन हुआ:देवी तालाब मैदान पर कार्यक्रम, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह हुए शामिल

कपूरथला शहर में दशहरा पर्व रावन का पुतला दहन किया गया। ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ के प्रतीक इस त्योहार के अवसर पर देवी तालाब के मैदान और मस्जिद चौक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ उद्योगपति नामदेव अरोड़ा भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न स्थानों पर दशहरे का पर्व मनाया गया। इन समारोहों में आम आदमी पार्टी के नेता और नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन गुरपाल सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह खोजेवाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और “जय श्री राम” के जयघोष लगाए। देवी तालाब के मैदान पर हुआ नाटक का मंचन देवी तालाब के मैदान में आयोजित समारोह में जीवन से बुराइयों को खत्म कर अच्छाइयों को उजागर करने की आवश्यकता पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता शेलर मालिक उद्योगपति नामदेव अरोड़ा ने की। दशहरे के उत्सव की PHOTOS देखिए… विधायक राणा बोले- लोग इस त्योहार से लें सीख इस अवसर पर लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि हमें इस त्योहार की मूल भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और अपने मन से बुराई को समाप्त करना चाहिए। राणा गुरजीत सिंह ने आगे कहा कि हम सभी को ऐसे पवित्र त्योहारों को जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने वातावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि त्योहारों को प्रदूषण रहित तरीके से मनाया जाना चाहिए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों को खराब होने से बचाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *