नर्मदापुरम में 2मिनट में जला 35फीट के रावण का पुतला:विधायक-नपाध्यक्ष, कलेक्टर-एसपी ने छोड़ा अग्नि बाण, कीचड़ में हुई परेशानी

नर्मदापुरम में विजयादशमी के अवसर पर दशहरा मैदान पर गुरुवार शाम को रावण के पुतले का दहन हुआ। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, कलेक्टर सोनिया मीना, एसपी सांई कृष्णा थोटा, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने अग्नि बाण छोड़कर रावण के पुतले में आग लगाई गई। 35 फीट के रावण का पुतला 2 मिनट में जलकर खाक हो गया। पुतला दहन के साथ ही आतिशबाजी की गई, जिसके बाद भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की आरती की गई। राम-रावण की बीच युद्ध का हुआ मंचन
शाम 5 बजे से रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के कलाकारों द्वारा राम-रावण के बीच युद्ध का मंचन शुरू किया। करीब एक घंटे मंचन के बाद शाम 5.58बजे जुमेराती क्षेत्र की मां काली की प्रतिमा दशहरा मैदान पर पहुंची। शाम 6.03 बजे रावण के पुतले में अग्नि बाण के माध्यम से आग लगाई गई। 2 मिनट में पुतला जलते हुए गिर गया। विधायक डॉक्टर शर्मा, रामलीला समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक पंडित गिरिजाशंकर शर्मा, पं. भवानी शंकर शर्मा, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अरुण शर्मा, मेला प्रबंधक वैभव शर्मा, रामलीला समिति सचिव योगेश्वर तिवारी, संयोजक प्रशांत दुबे मुन्नू भैया, अधिवक्ता अजय प्रकाश श्रीवास्तव, द्वारका प्रसाद वर्मा समेत सभी ने भगवान राम की आरती की। रावण दहन कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। मैदान पर कीचड़ से हुई परेशानी दशहरा मैदान में कीचड़ होने से लोगों को परेशानी हुई। देवी प्रतिमा के ट्रैक्टर और अखाड़ों के वाहन को निकालने में परेशानी हुई। कार्यक्रम की झलकियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *