60 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:धनपुरी की शराब दुकान से अनूपपुर ले जा रहा था

चचाई पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 60 लीटर अवैध शराब, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलाई से अनूपपुर की ओर एक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी चचाई के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने चचाई मेन रोड पर बाबा कुटी के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल (नंबर सीजी-10-वाई-6802) को रोका गया। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनिल राठौड़ (30) निवासी जैतहरी बताया। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसके दोनों तरफ कपड़े के थैलों में दो-दो कार्टन और पीछे की सीट पर साड़ी में लपेटकर एक बोरी में कुल 60 लीटर अवैध शराब मिली। पुलिस ने इसकी कीमत 37,460 रुपए बताई। आरोपी अनिल राठौड़ शराब परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उसने बताया कि वह यह शराब धनपुरी की शराब दुकान से लेकर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *