दमोह में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन, चल समारोह निकले:फुटेरा तालाब पहुंच रहीं झाकियां, देर रात तक चलेगा कार्यक्रम

दमोह में विजयादशमी के अवसर पर दशहरा चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शारदेय नवरात्रि के नौ दिनों के समापन के बाद दसवें दिन यह समारोह हो रहा है। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम दोपहर से शुरू हो गया है, जो देर रात तक चलेगा। सुबह से ही सभी देवी पंडालों में विधि-विधान से हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद बिना अखाड़े वाली देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए शहर भ्रमण पर निकाला गया। देवी प्रतिमाएं फुटेरा तालाब पहुंच रहीं ये प्रतिमाएं शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए फुटेरा तालाब पहुंच रही हैं, जहां उनका विसर्जन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से अखाड़े वाली देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। सबसे पहले मोरगंज गल्ला मंडी की देवी प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला गया। इन प्रतिमाओं के साथ अखाड़े भी शामिल हैं, जिनमें युवा अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी देवी प्रतिमाएं घंटाघर से होकर बकौली चौराहा, मोहन टॉकीज तिराहा, पुराना थाना, सिटी नल, महाकाली चौराहा से होते हुए फुटेरा तालाब पहुंचेंगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे मार्ग पर मौजूद हैं। फुटेरा तालाब में एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि विसर्जन प्रक्रिया सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *